हार्डकोर नक्सली जसीडीह रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार, पुलिस कर रही पूछताछ (बेंगलूर से लौट रहा था अपने घर)

हार्डकोर नक्सली जसीडीह रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार, पुलिस कर रही पूछताछ (बेंगलूर से लौट रहा था अपने घर)

Spread the love

जमुई। पुलिस अधीक्षक प्रमोद मंडल के निर्देश पर नक्सलियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान में एक हार्डकोर नक्सली चढा पुलिस के हत्थे। एएसपी अभियान सुधांशू कुमार के नेतृत्व में चकाई पुलिस और सुरक्षाबलों ने गुप्त सूचना के आधार पर काररवई की। जिसमें ये सफलता हाथ लगी। गिरफ्तार नक्सली चकाई थाना क्षेत्र के नक्सल प्रभावित बरमोरिया पंचायत के मंझलाडीह गांव का निवासी अजीत उर्फ साहब उर्फ गुरुवा बताया जाता है।

पुलिस उसकी गिरफ्तारी के बारे में बताने से इंकार कर रही है। सूत्र बताते हैं कि पिछले कुछ समय से गिरफ्तारी से बचने के लिए उक्त नक्सली बेंगलुरु चला गया था। लेकिन गुप्त सूचना के आधार पर बैंगलोर से लौटने के क्रम में जाीडीह स्टेशन पर पुलिस ने उसे धर दबोचा। गिरफ्तार नक्सली से पुलिस पूछताछ कर रही है। सूत्रों से पता चला है कि पूछताछ में उसने कई अहम जानकारियां पुलिस को दी है। बताया जाता है कि गिरफ्तार नक्सली पूर्व में नक्सली नेता सिद्धू कोरा के साथ काम कर चुका है। वह संगठन में काफी अहम माना जाता है। उस पर चकाई, चरकापत्थर और भेलवाघाटी थाना में नक्सली मामला दर्ज है। फिलहाल वह मतलू तुरी के दस्ते के लिए काम करता था। लेकिन कुछ दिनों से पुलिस से बचने के लिए बाहर चला गया था।

वही चकाई थाना की पुलिस गिरफ्तारी के बारे में कुछ भी बताने से इंकार कर रही है।

admin

Related Posts

leave a comment

Create Account



Log In Your Account