हिंदी एवं अंगिका के साहित्यकार संजय कुमार सुमन हुए “कर्ण पुरुस्कार 2025″ से सम्मानित

हिंदी एवं अंगिका के साहित्यकार संजय कुमार सुमन हुए “कर्ण पुरुस्कार 2025″ से सम्मानित

Spread the love

मधेपुरा (बिहार), संवाददाता। विश्व मातृभाषा दिवस के अवसर पर भगवान पुस्तकालय भागलपुर में आयोजित राष्ट्रीय अंग समागम में अंग जन गण की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें साहित्यकार, समाजसेवी सह पर्यावरण प्रेमी संजय कुमार ‘सुमन’ को “कर्ण पुरुस्कार 2025” से सम्मानित किया गया। श्री सुमन के इस सम्मान से सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं में काफी हर्ष देखा जा रहा है।
मालूम हो कि श्री सुमन पिछले 32 वर्षों से लगातार पत्रकारिता के माध्यम से देश दुनियां को एक नई दिशा प्रदान कर रहे हैं। हिंदी एवं अंगिका भाषा में लगातार लिखते रहे हैं। पत्रकारिता एवं सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिये अब तक सैकड़ों पुरस्कार एवं अंतर्राष्ट्रीय संगठन द्वारा आधे दर्जन ऑनरेरी डॉक्टरट्रेट की उपाधि मिल चुकी है। श्री सुमन सामाजिक हितार्थ कई सामाजिक संगठनों से जुड़ कर समाज को एक नई दिशा देकर युवाओं को जागरूक कर रहे हैं। पर्यावरण के क्षेत्र में भी इनका अहम योगदान रहा है। लगातार पौधारोपण कर रहे हैं। इनके उत्कृष्ट कार्यों को लेकर अंग जन गण की ओर से आयोजित राष्ट्रीय अंग समागम में “कर्ण पुरुस्कार 2025” से श्री सुमन को महात्मा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डॉ. मनोज कुमार, अत्यंत पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व अध्यक्ष प्रोफेसर रतन कुमार मंडल, केंद्रीय विश्वविद्यालय रांची के पूर्व कुलपति प्रोफेसर नंद कुमार यादव इंदू, अंग जन गण के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुधीर कुमार मंडल द्वारा संयुक्त रूप से सम्मानित किया गया।

admin

Related Posts

leave a comment

Create Account



Log In Your Account