डीएम ने प्रशस्ति पत्र देकर पदाधिकारियों व कर्मचारियों को किया सम्मानित

डीएम ने प्रशस्ति पत्र देकर पदाधिकारियों व कर्मचारियों को किया सम्मानित

Spread the love

विशेष संवाददाता ‘कुंदन राज’

लोकसभा चुनाव 2024 को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने के लिए आयोजित हुआ कार्यक्रम

भाटगलपुर। विगत दिनों जिले भर में लोकसभा चुनाव 2024 को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न कराने के बाद जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी के द्वारा चयनित पदाधिकारी व कर्मचारी सम्मानित किए गए। इसके लिए टाउन हॉल में भव्य समारोह आयोजित किया गया। समारोह में जिले के चिन्हित पदाधिकारी के साथ सभी विभागों के कर्मचारियों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने सभी पदाधिकारियों व कर्मचारियों को उनके बेहतर कार्य प्रदर्शन को लेकर प्रशस्ति पत्र भेंट किया।

इस मौके पर जिलाधिकारी ने कहा लोकसभा चुनाव 2024 एक चुनौतीपूर्ण कार्य था। इस दौरान जिला स्तर के जितने पदाधिकारी, कर्मचारी व पुलिस बल के अलावा स्वस्थ विभाग की टीम को लगाया गया था, सभी ने इस चुनौती को स्वीकारते हुए बेहतर ढंग से अपने – अपने दायित्वों का कर्मठता व इमानदारी के साथ पूर्ण कराया। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि भीषण गर्मी में प्रायः लोकसभा क्षेत्र में कुछ न कुछ छोटी-मोटी घटना भी घटित हुई और ज्यादातर लोकसभा क्षेत्र में गर्मी को लेकर चुनाव कर्मियों की तबियत बिगड़ रही थी, बावजूद इसके हमारे सभी पदाधिकारियों व कर्मचारियों के कुशल प्रशासक के रूप में बेहतरीन प्रदर्शन रहा। भीषण गर्मी के बाद भी ड्यूटी में कर्मचारियों की तत्परता से अपने लोकसभा क्षेत्र में किसी प्रकार की ऐसी कोई भी घटना नहीं हुई। यह हमारे जिला के लिए गौरव की बात है। इसके लिए सभी पदाधिकारी व कर्मी धन्यवाद के पात्र हैं। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त कुमार अनुराग, निर्वाचन पदाधिकारी श्वेता कुमारी, सदर अनुमंडल अधिकारी धनंजय कुमार के साथ सभी विभागों के पदाधिकारी के अलावा अन्य कई कर्मचारी मौजूद थे।

admin

Related Posts

leave a comment

Create Account



Log In Your Account