बिहार के 41वें राज्यपाल के रूप में राजेन्द्र विश्वनाथ अरलेकर ने शपथ ली

बिहार के 41वें राज्यपाल के रूप में राजेन्द्र विश्वनाथ अरलेकर ने शपथ ली

Spread the love

पटना। राजेन्द्र विश्वनाथ अरलेकर ने अपराह्न 12ः30 बजे राजभवन के राजेन्द्र मंडप में राज्यपाल, बिहार के पद की शपथ ली। पटना उच्च न्यायालय के कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति चक्रधारी शरण सिंह ने उन्हें शपथ दिलाई। श्री अरलेकर ने भारत की स्वतंत्रता के पश्चात्् बिहार के 41वें राज्यपाल के रूप में शपथ ली।

शपथ लेते हुए


राज्यपाल ने हिन्दी भाषा में इस प्रकार शपथ ली- ‘‘मैं, राजेन्द्र विश्वनाथ अरलेकर, ईष्वर की शपथ लेता हूँ कि मैं श्रद्धापूर्वक बिहार के राज्यपाल के पद का कार्यपालन करूँगा तथा अपनी पूरी योग्यता से संविधान और विधि का परिरक्षण, संरक्षण और प्रतिरक्षण करूँगा और मैं बिहार की जनता की सेवा और कल्याण में निरत रहूँगा।’’

गार्ड ऑफ ऑनर देते हुए


शपथ ग्रहण समारोह में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीष कुमार, उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव, बिहार विधान परिषद्् के सभापति देवेश चन्द्र ठाकुर, बिहार विधान सभा के अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी, अनेक मंत्रीगण, बिहार विधान परिषद्् के नेता विरोधी दल सम्राट चौधरी, बिहार विधान सभा के नेता विरोधी दल विजय कुमार सिन्हा, लेडी गवर्नर श्रीमती अनघा अरलेकर, पटना नगर निगम की मेयर श्रीमती सीता साहू, महाधिवक्ता, बिहार विधानमंडल के अनेक सदस्य, बिहार सरकार के वरीय प्रषासनिक पदाधिकारी, महामहिम राज्यपाल के परिजन तथा अन्य गणमान्य महानुभाव उपस्थित थे।

शपथ के साक्षियों की उपस्थिति


शपथ ग्रहण के पूर्व मनोनीत राज्यपाल श्री अरलेकर के पटना हवाई अड््डा पहुँचने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित अनेक महानुभावों एवं वरीय पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया।

admin

leave a comment

Create Account



Log In Your Account