बी.पी मंडल की जयंती मनी, सामाजिक परिवर्तन के पुरोधा थे वी0पी0 मंडलः जगदानन्द

बी.पी मंडल की जयंती मनी, सामाजिक परिवर्तन के पुरोधा थे वी0पी0 मंडलः जगदानन्द

Spread the love

पटना। आज राष्ट्रीय जनता दल के राज्य कार्यालय में महान समाजवादी नेता, पूर्व मुख्यमंत्री एवं मंडल आयोग के पूर्व अध्यक्ष स्व0 बिन्देश्वरी प्रसाद मंडल जी की जयन्ती पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री जगदानन्द सिंह की अध्यक्षता में मनायी गयी। इस अवसर पर स्व0 मंडल के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी।
इस अवसर पर श्री जगदानन्द सिंह ने कहा कि देश में जब भी सामाजिक परिर्वतन की बात होगी स्व0 मंडल का नाम गर्व से लिया जायेगा। देश और समाज उन्हें वंचितों का सच्चे हितैषी के रूप में हमेशा याद रखेगा। यह हमेशा पिछड़े, दलित एवं अकलियत समाज के उत्थान की लड़ाई लड़ते रहे। देश में पिछड़े और दलित जातियों का अध्ययन कर जो रिपोर्ट भारत सरकार को सौपा गया उसे मंडल आयोग के नाम से जाना गया। तदुपरान्त उसी मंडल आयोग की रिपोर्ट को तत्कालीन प्रधानमंत्री स्व0 वी0पी0 सिंह ने 1990 के दशक में लागू कर दिया और पिछड़ों को सत्ता एवं नौकरी में इसके बाद अधिकाधिक भागीदारी मिली।
श्री जगदानन्द सिंह ने कहा कि सामाजिक परिवर्तन के पुरोधा वी0पी0 मंडल के द्वारा जो पिछड़ों के लिए अनुशंसा की गई थी उसी का परिणाम रहा की आज पूरे भारत वर्ष में पिछड़ा वाद की राजनीति को बल मिला। वी0पी0 मंडल के द्वारा किये गए अनुशंसा के कारण ही आज अकलियतो को भी आरक्षण का लाभ मिल रहा है और समाज में इन्हें भी आगे बढ़ने का मौका मिला।
इस अवसर पर स्व0 वी0पी0 मंडल के चित्र पर माल्यार्पण करने वालों में पूर्व विधान सभा अध्यक्ष श्री उदय नारायण चौधरी, राष्ट्रीय महासचिव श्री श्याम रजक, प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्व मंत्री श्री वृषिण पटेल, डॉ0 तनवीर हसन, श्री सुरेश पासवान, इन्द्रदेव प्रसाद प्रदेश प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव, मो0 एजाज अहमद, श्री चितरंजन गगन, प्रदेश महासचिव सह संगठन प्रभारी श्री राजेश यादव, प्रदेश महासचिव मो0 फैयाज आलम, मदन शर्मा, बल्ली यादव, ई0 अशोक यादव, डॉ0 प्रेम कुमार गुप्ता, भाई अरूण कुमार, निर्भय अम्बेदकर, धर्मेन्द्र पटेल, देवकिशुन ठाकुर, संजय यादव, प्रमोद कुमार राम, प्रो0 कुमार चन्द्रदीप यादव, अभिषेक कुमार, गुलाम रब्बानी, विभिन्न प्रकोष्ठों के अध्यक्ष मो0 कारी सोहैब, अनिल कुमार साधु, अशोक कुमार गुप्ता, डॉ0 उर्मिला ठाकुर, डॉ0 पी0 के0 चौधरी, अरविन्द कुमार उर्फ राजेश पाल, देवमुनी सिंह यादव, प्रमोद कुमार सिन्हा, शिवेन्द्र कुमार तांती, विनोद कुमार यादव, राजेश्वर सिंह कुशवाहा, पी0 के0 मिश्रा, चंदन सिंह, पृथ्वीराज चौहान, मनोज यादव, रामाश्रय वर्मा, मो0 शहाब मल्लिक, मनोज यादव, ईश्वर दयाल पाल, अमरजीत यादव सहित अन्य गणमान्य लोगों ने स्व0 वी0पी0 मंडल के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

admin

Related Posts

leave a comment

Create Account



Log In Your Account