पांच दिवसीय सोहराई पर्व का हुआ आयोजन

पांच दिवसीय सोहराई पर्व का हुआ आयोजन

Spread the love

पोंगल की तरह शहर के क्राइस्ट चर्च स्कूल में विधिवत रूप से कार्यक्रम का हुआ आयोजन

कुंदन राज (भागलपुर ब्यूरो)।

भागलपुर। पांच दिनों तक चलने वाले सोहराई पर्व कार्यक्रम का आयोजन क्राइस्ट चर्च स्कूल में किया गया। पोंगल की तरह ही सोहराई पर्व नई फसल के कटने की खुशी में मनाई जाती है। इस अवसर पर उस फसल से मिठाई बनाई जाती है और उसे एक दूसरे के बीच बांटा जाता है। पांच दिनों तक चलने वाले इस पर्व में कई तरह के कार्यक्रम आयोजित होते हैं। यह पर्व ग्रामीण परिवेश में ज्यादा मनाया जाता है। वहीं शहरी क्षेत्र में भी अब  आदिवासी संथाल समाज के द्वारा इस पर्व का आयोजन किया जाने लगा है। इसमें सभी धर्मों के लोगों ने हिस्सा लिया। वहीं छोटी-छोटी बच्चियों के द्वारा नृत्य भी प्रस्तुत की गयी। जिसे उपस्थित लोगों ने काफी सराहा। इस अवसर पर शहर के कई प्रबुद्ध जन उपस्थित थे।

admin

Related Posts

leave a comment

Create Account



Log In Your Account