पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हत्या कांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हत्या कांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

कुंदन राज (भागलपुर ब्यूरो)।

भागलपुर। विगत 4 जनवरी को कमरांय चौंक के समीप एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सुल्तानगंज पुलिस को सूचना मिलने पर अवर निरीक्षक बिनोद कुमार उक्त व्यक्ति को लेकर रेफ़रल अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित किया गया। पुलिस अनुसंधान में दो युवकों द्वारा हत्याकांड को अंजाम देने की बात सामने आई। पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई। उक्त जानकारी वरीय आरक्षी अधीक्षक आनंद कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।पुअनि बिनोद कुमार के द्वारा एक लिखित आवेदन के आधार पर सुल्तानगंज थाना में आर्म्स एक्ट के तहत अज्ञात अपराधी के विरूद्ध मामला दर्ज किया गया था। उक्त घटना के उद्भेदन के लिए वरीय पुलिस अधीक्षक भागलपुरके निर्देशानुसार पुलिस उपाधीक्षक विधि व्यवस्था भागलपुर के नेतृत्व में सघन छापामारी दल का गठन किया गया था। गठित टीम द्वारा कांड के अनुसंधान एवं वैज्ञानिक अनुसंधान में पता चला कि मृतक का नाम सुमन कुमार उम्र 23 वर्ष पिता उमेश मांझी साकिन सीतारामपुर थाना सुल्तानगंज जिला भागलपुर है। अनुसंधान से ज्ञात हुआ कि गुडडु कुमार यादवपिता प्रदीप यादव, नीतीश कुमार पिता सुरेन्द्र यादव उर्फ सुरेन्द्र प्रसाद यादव दोनो साकिन शिवनंदनपुर थानासुल्तानगंज जिला भागलपुर के हैं और दोनों अपराधिक चरित्र के हैं। नीतीश कुमार का मृतक सुमन कुमार से अन्दरूनी विवाद था। जिसके कारण नीतीश कुमार ने अपने सहयोगी गुडडु कुमार के साथ मिलकर सुमन कुमार को गोली मारकर हत्या कर दी और घटना को अंजाम देने के बाद मृतक के मोबाईल फोन व अन्य सामान लेकर भाग निकला। उक्त मामले के अभियुक्त गुडडु कुमार को विगत 24 जनवरी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया। वहीं गिरफ्तार गुड्डू के निशानदेही पर मृतक सुमन कुमार का मोबाईल बरामद किया गया। पुलिस टीम द्वारा फरार चल रहे नीतीश कुमार को गुप्त सूचना के आधार पर अनुसंधान कर्ता पुअनि अशोक कुमार सिंह एवं पुअनि बिनोद कुमार ने ससस्त्र बल के साथ शिवनंदनपुर से गिरफ्तार कर लिया गया। ‌

admin

Related Posts

leave a comment

Create Account



Log In Your Account