बाबूलाल मरांडी ने कहा अब विश्राम का नहीं परिश्रम का है समय, 2024 आने वाला है

बाबूलाल मरांडी ने कहा अब विश्राम का नहीं परिश्रम का है समय, 2024 आने वाला है

Spread the love

हजारीबाग (झारखंड)। यहां के सदर के विधायक मनीष जायसवाल के द्वारा शहर के द पैराडाइज रिसोर्ट परिसर में कार्यकर्ता वार्षिक मिलन-सह-ई रिपोर्ट कार्ड-2022 विमोचन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि भाजपा विधायक दल के नेता सह झारखण्ड के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी और विशिष्ट अतिथि बरही के पूर्व विधायक मनोज यादव शामिल हुए थे।
हजारीबाग में रिपोर्ट कार्ड विमोचन के अवसर पर झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा विधायक मनीष जायसवाल के निरंतर 8 वर्ष बतौर विधायक पूरे करने पर बधाई देता हूं और साथ ही शुभकामनाऐं भी। बाबूलाल मरांडी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि 2024 आने वाला है अब महज कुछ महीने बचे हैं। कार्यकर्ताओं से उन्होंने कहा कि अब विश्राम का नहीं बल्कि परिश्रम करने का समय है।
मनीष जायसवाल ने रिपोर्ट कार्ड पेश कर कहा, जनता ने जो दायित्व दिया उसे पूरा कर रहा हूँ। श्री जायसवाल ने कहा कि किसी भी जनप्रतिनिधि के लिए रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत करना जनहित में अत्यंत आवश्यक है। ताकि जनता ने जिस आशा और विश्वास के साथ उन्हें यह दायित्व प्रदान किया है उसके निर्वहन में हुए जनता की अदालत में कितना सक्षम होते हैं इसका आकलन हो सके। इस कार्य की हजारीबाग में ही नहीं बल्कि पूरे झारखंड प्रदेश में प्रशंसा हो रही हैं।
अब लोग अपने अपने विधायक से हर साल इस तरह के आयोजन की मांग करने के मुड में हैं। इस कार्य से झारखंड सरकार को जनता के विरोध की आशंका है।

admin

Related Posts

leave a comment

Create Account



Log In Your Account