राजद ने मनाया बी पी सिंह की पुण्य तिथि

राजद ने मनाया बी पी सिंह की पुण्य तिथि

Spread the love

पटना। आज राष्ट्रीय जनता दल के राज्य कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 विश्वनाथ प्रताप सिंह जी की पुण्यतिथि मनायी गई। इस अवसर पर स्व0 विश्वनाथ प्रताप सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।


वक्ताओं ने कहा कि स्व0 वी0 पी0 सिंह एक ईमानदार एवं कर्तव्यनिष्ठ नेता थे। वे सात दलों को मिलाकर राष्ट्रीय मोर्चा का गठन किया था। वे 2 दिसम्बर 1989 को भारत के आठवें प्रधानमंत्री बने थे। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री, केन्दीय वाणिज्य मंत्री तथा केन्द्रीय वित्त मंत्री भी बने थे। उन्होंने पिछड़ो को आरक्षण दिया तथा सामाजिक न्याय की धारा को मजबूत किया। स्व0 वी0 पी0 सिंह जी ने जो मंडल आयोग की सिफारिश लागू की थी उसमें बहुत सारी अनुशंसायें अभी तक लागू नहीं हो सकी है। राष्ट्रीय जनता दल तमाम सिफारिशों को लागू कराने के लिए उनके प्रति कृत संकल्पित है।
इस अवसर पर माल्यार्पण करने वालों में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री उदय नारायण चौधरी, राष्ट्रीय महासिचव श्री श्याम रजक, बिनू यादव, प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद, संगठन महासचिव श्री राजेश यादव, प्रदेश महासचिव मो0 फैयाज आलम कमाल, बल्ली यादव, मदन शर्मा, खुर्शीद आलम सिद्दिकी, निराला यादव, डॉ0 प्रेम कुमार गुप्ता, भाई अरूण कुमार, धर्मेन्द्र पटेल, निर्भय अम्बेदकर, प्रो0 कुमार चन्द्रदीप, प्रमोद कुमार राम, संजय यादव, अभिषेक कुमार, मनोज सिंह, प्रमोद कुमार सिन्हा, मो0 तौकिर मंसुरी, सतीश कुमार, इकबाल अहमद, बाल्मिकी महतो, श्रीकान्त व्यास, रंजीत कुमार यादव, विनोद यादव, वकिल पासवान, संतोष चन्द्रवंशी, रंजीत कुमार यादव, चन्देश्वर प्रसाद सिंह सहित दर्जनों नेताओं एवं कार्यकर्त्ताओं ने स्व0 वी0 पी0 सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

admin

Related Posts

leave a comment

Create Account



Log In Your Account