का.सीताराम येचुरी के निधन पर समाजसेवी किरण देव यादव ने दी श्रद्धांजलि

का.सीताराम येचुरी के निधन पर समाजसेवी किरण देव यादव ने दी श्रद्धांजलि

Spread the love


सीताराम येचुरी सच्चे अर्थों में वामपंथी, क्रांतिकारी नेता, ओजस्वी वक्ता, नेक दिल इंसान थे – किरण देव

खगड़िया। देश बचाओ अभियान फरकिया मिशन के संस्थापक अध्यक्ष किरण देव यादव ने सीपीएम नेता सीताराम येचुरी के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त करते हुए 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी।
श्री यादव ने कहा कि सीताराम येचुरी सच्चे अर्थों में वामपंथी क्रांतिकारी नेता, ओजस्वी वक्ता एवं नेक दिल इंसान थे। जिन्होंने छात्र-नौजवान, मजदूर-किसान एवं आम अवाम के सवाल को लेकर देश हित में अनवरत संघर्ष चलाए। श्री यादव ने कहा कि उनके निधन से वामपंथी दलों को गहरा आघात पहुंचा है तथा देश को अपूर्णनीय क्षति पहुंची है। सीपीएम ने एक बड़े नेता को खो दिया। उनकी भरपाई निकट समय में संभव नहीं दिखता। उनके निधन से मजदूर किसान आवाम के आंदोलन को विराम सा लग गया। वे सामाजिक राजनैतिक संघर्ष के आसमान में ध्रुव तारे की तरह सदैव चमकते रहेंगे।
श्री यादव ने कहा कि छात्र संगठन एस एफ आई के राजनीतिक संघर्ष से जेएनयू यूनिवर्सिटी के अध्यक्ष एवं सीपीएम के केंद्रीय कमेटी सहित देश दुनिया के राजनीतिक परिदृश्य में लोकप्रियता हासिल किये। आज वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य फासीवाद पूंजीवाद के खिलाफ संघर्ष को आगे बढ़ाने के लिए सीताराम येचुरी का जीवित रहने की जरूरत थी। किंतु मृत्यु अटल है। देश में व्याप्त फासीवाद, पूंजीवाद, संप्रदायवाद, जातिवाद, धर्मवाद, भ्रष्टाचार, बलात्कार, महंगाई, निजीकरण, बेरोजगारी, गरीबी, नफरत, उन्माद के खिलाफ होने वाले संघर्ष में उनकी कमी खलेगी!
देश के उक्त ज्वलंत सवालों को लेकर आंदोलन तेज करना ही सीताराम येचुरी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

admin

Related Posts

leave a comment

Create Account



Log In Your Account