गांधी के शहादत दिवस पर देश भर में एक दिवसीय उपवास कार्यक्रम होगा आयोजित

गांधी के शहादत दिवस पर देश भर में एक दिवसीय उपवास कार्यक्रम होगा आयोजित

Spread the love

//कुंदन राज// (भागलपुर ब्यूरो)।

गांधी जी के शहादत दिवस पर “सन्मति सत्याग्रह” के बैनर तले देश भर में एक दिवसीय उपवास का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन बापू की धरोहरों एवं वैचारिक संगठनों की लोकतांत्रिक स्वतंत्रता अक्षुण्ण रखने के लिए किया जा रहा है। 30 जनवरी को सुबह 10 बजे से संध्या 5.17 तक यह उपवास रहेगा। 5 बजके 17 मिनट पर प्रार्थना, उसके बाद दो मिनट का मौन के बाद उपवास खत्म होगा।
ये उपवास भागलपुर में गांधी विचार विभाग के गांधी प्रतिमा के सामने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा के सेवानिवृत्त प्रोफेसर डायरेक्टर मनोज, बैजानी में गांधी धाम में गांधी प्रतिमा के सामने गांधी वादी कार्यकर्ता डॉ. मनोज मीता और बांका जिला के अमरपुर प्रखंड के शोभनपुर स्थित गांधी आश्रम में बांका सर्वोदय मंडल के अध्यक्ष सुधांशु भाई अपने-अपने साथियों के साथ उपवास पर बैठेंगे। हम देश भर में फैले गांधीवादी मित्रों, गांधी के नाम पर स्थापित आश्रमों संस्थाओं और सर्व सेवा संघ से कुछ मांग भी इस उपवास के जरिए रख रहें है।

  • दूरी बढ़ाने वाले संवाद तत्काल बंद किए जाएं। एकता के सूत्र में पिरोने के लिए बहनापन एवं भाईचारे का माहौल बनाया जाए।
  • प्रांतीय समितियों की मार्च 2020 की स्थिति बहाल की जाए।
  • सितंबर 20 तक बने लोक सेवकों की सूची तथा इस बीच में आए हुए आवेदनों को सत्यापित कर अंतिम रूप दिया जाए, इसके लिए एक समिति बनाई जाए।
  • पूर्व में गठित जांच समिति के द्वारा दिए गए प्रतिवेदन की समीक्षा की जाए साथ ही लगाए गए आरोपों की जांच 3 माह के भीतर पूर्व न्यायाधीश की अध्यक्षता में या तीन सर्वमान्य व्यक्तियों की गठित समिति द्वारा कराई जाए।
  • संस्था की कानूनी स्थिति को अद्यतन किया जाए, इसके लिए सक्षम लोगों की समिति बनाई जा सकती है।
  • सर्व सेवा संघ तथा सेवाग्राम आश्रम प्रतिष्ठान के संविधान के संशोधन का मसविदा तैयार कराया जाए।
  • सर्व सेवा संघ का अधिवेशन बुलाकर संवैधानिक तथा पारदर्शिता पूर्वक अध्यक्ष का चुनाव अविलंब कराया जाए। सम्मेलन बुलाने के पूर्व दोनों समूहों के अध्यक्ष इस्तीफा दें। सर्व सेवा संघ के पूर्व अध्यक्षों की समन्वय समिति के मार्गदर्शन में यह चुनाव संपन्न कराया हो।
  • संघ के कुशल सामूहिक संचालन के लिए एस ओ पी का गठन किया जाए।
  • सेवाग्राम आश्रम प्रतिष्ठान का 2022 के बाद विवादास्पद अध्यक्ष की निर्णय पर पुनर्विचार किया जाए।
  • न्यायालय में दाखिल सभी मुकदमों को वापस लिया जाए।
  • भूदान तथा अवैध आर्थिक लेनदेन का निष्पक्ष समिति द्वारा जांच कराई जाए।
  • जिन राज्यों में समानांतर सर्वोदय संगठन बनाया गया है उसे तत्काल रद्द किया जाए।
  • आपसी विश्वास तथा सद्भावना के लिए सभी पक्षों के साथ चिंतन- मंथन के लिए सभा बुलाई जाए। हम सर्व सेवा संघ के अब तक के पूर्व अध्यक्षों से आए गतिरोध को दूर करने की आशा रखते हैं। उक्त जानकारी डॉ. मनोज मीता गांधी आश्रम शोभनपुर ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

admin

Related Posts

राज्यपाल ने संतोष की शहादत को किया नमन

Comments Off on राज्यपाल ने संतोष की शहादत को किया नमन

leave a comment

Create Account



Log In Your Account