2023 का अंगिका साहित्य सम्मान भगवान प्रलय एवं विकास सिंह सोलंकी को

2023 का अंगिका साहित्य सम्मान भगवान प्रलय एवं विकास सिंह सोलंकी को

Spread the love

पंडित जनार्दन प्रसाद झा ‘द्विज’ के स्मृति में प्रति वर्ष 24 जनवरी को साहित्य सम्मान समारोह का होगा आयोजन

■ पंडित जनार्दन प्रसाद झा ‘द्विज’ साहित्य सम्मान चयन समिति के अध्यक्ष बनाए गए डाॅ. आलोक प्रेमी

आर के सिंह (विशेष संवाददाता)।

भागलपुर। हिन्दी व अंगिका के बड़े साहित्यकार पंडित जनार्दन प्रसाद झा ‘द्विज’ के स्मृति में अब प्रति वर्ष 24 जनवरी को साहित्य सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। गत 24 जनवरी को पंडित द्विज के जन्म दिवस पर उनके पैतृक गांव रामपुर डीह (नाथनगर) में आयोजित समारोह में इस साहित्य सम्मान चयन समिति के अध्यक्ष डाॅ.आलोक प्रेमी बनाये गये। यह पांच सदस्यीय चयन समिति होगी। कुमार गौरव को सचिव का दायित्व दिया गया है। वहीं संजीव झा संयोजक बनाए गये हैं। इनके अलावा पुरुस्कार प्राप्त कर चुके दो व्यक्ति को चयन समिति के विशिष्ट सदस्य के रूप में रखा गया है।

डाॅ. आलोक प्रेमी ने बताया कि जनार्दन प्रसाद झा ‘द्विज’ (24 जनवरी 1904 – 05 मई 1964) हिन्दी कवि, कथाकार तथा शिक्षक थे। कहानी लेखकों की अगली पंक्ति में रहे इनकी गणना हिन्दी के छायावाद काल के भावुक कवियों में की जाती है। विद्यालय के एक आदर्श छात्र के रूप में विद्यार्थी जीवन में ही इन्होंने कहानी और पद्यरचना आरंभ कर दी थी। स्वभाव में गंभीर, प्रकृत्या शांत, प्रत्युत्पन्नमति व हँसमुख व्यक्ति थे जिन्होंने सदा सरल जीवन जिया। ये प्रतिभाशाली विचारक, निर्भय आलोचक, एवं स्पष्ट वक्ता थे। इन्हीं सब बातों को ध्यान में रखते हुए अब इनके नाम से प्रत्येक वर्ष के 24 जनवरी को भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा जिसमें अंगिका एवं हिन्दी के एक-एक वरिष्ठ साहित्यकार को एक प्रमाण पत्र, एक मेडल और कुछ धन राशि देकर संमानित किया जाएगा। 2023 का यह सम्मान इस बार अंगिका भाषा के बड़े कवि स्व. भगवान प्रलय को (मरणोपरांत) अंगिका साहित्य के लिए तो वहीं श्री विकास सिंह सोलंकी को हिन्दी साहित्य के लिए प्रदान किया गया।अमरपुर भदरिया के निवासी डॉ. आलोक प्रेमी के पिता श्री परमानन्द प्रेमी अंगिका व हिन्दी के बड़े साहित्यकार हैं। उनके बताए रास्तों पर चलते हुये डाॅ. प्रेमी अपने समाज का नाम रौशन कर रहे हैं। ज्ञातव्य हो की डाॅ. प्रेमी साहित्य के अलावा इतिहास में गहरी रुचि रखते हैं। इनके इतिहास में गहरी रूचि का ही परिणाम है कि भदरिया पुरातात्विक स्थल जिसको देखने के लिए मुख्यमंत्री तक आ चुके। इनके पंडित जनार्दन प्रसाद झा ‘द्विज’ साहित्य सम्मान चयन समिति के अध्यक्ष बनने पर क्षेत्र में उल्लास का माहौल है।

admin

Related Posts

leave a comment

Create Account



Log In Your Account