हाई–फाई की भागलपुर ईकाई ने शहीद मेजर मोहित शर्मा का मनाया जन्मदिन

हाई–फाई की भागलपुर ईकाई ने शहीद मेजर मोहित शर्मा का मनाया जन्मदिन

Spread the love

भागलपुर। शहीद मेजर मोहित शर्मा भारतीय सैनिक में कार्यरत थे, जिन्होंने 2009 में एक मिशन को अंजाम दिया। उक्त मिशन के तहत उन्होंने 4 आतंकवादी को मारा और अंत में अपने दो भारतीय सैनिक को बचाते बचाते वो शहीद हो गए थे। मेजर मोहित शर्मा के जन्मदिन के मौके पर हाई-फाई ने स्लम एरिया में गरीब बच्चों के बीच केक काटकर और बिस्किट, चाकलेट आदि बांटकर उनका जन्मदिन मनाया। हाई-फाई के सदस्य ने बच्चों के साथ 2 मिनट का मौन रखा और सभी बच्चों को शहीद मेजर मोहित शर्मा की वीरता का कथा सुनाया और उन बच्चों को प्रेरित किया। हाई फाई एक एनजीओ के रूप में कार्य कर रही है। इसका पूरा नाम हेल्पिंग इंडिया फीडिंग इंडिया है। इसके तहत हाई-फाई गरीबों के बीच राशन, खाना, कंबल, कपड़ा आदि वितरण करते हैं। साथ ही यह गरीब बच्चों को निशुल्क शिक्षा प्रदान करते हैं। हाई फाई संगठन की शुरुवात झारखंड में 2017 में हुई थी। यह संगठन भागलपुर में विगत 22 अगस्त 2022 को शुरू हुई है। हाई फाई भागलपुर प्रतिदिन 40–50 बच्चों को निशुल्क शिक्षा तथा अब तक भागलपुर में 1500 से ज्यादा लोगों को भोजन, राशन, कपड़ा आदि से मदद पहुंचा चुकी है।

admin

Related Posts

leave a comment

Create Account



Log In Your Account