शरद यादव के निधन पर राजद नेताओं ने प्रकट की शोक संवेदना

शरद यादव के निधन पर राजद नेताओं ने प्रकट की शोक संवेदना

Spread the love
समाजवादी नेता को शत्-शत् नमन

पटना। राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी, राष्ट्रीय महासचिव डॉ श्रीमती कांति सिंह, बिहार विधान परिषद के उपसभापति डॉ रामचंद्र पूर्वे, प्रदेश प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव, एजाज अहमद, प्रदेश महासचिव बल्ली यादव, खुर्शीद आलम सिद्दीकी एवं संजय यादव ने अपने संयुक्त वक्तव्य में समाजवादी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव के निधन पर गहरी शोक संवेदना प्रकट की।
नेताओं ने कहा कि इनके निधन से राष्ट्रीय राजनीति को अपूरणीय क्षति हुई है। ये डॉक्टर राम मनोहर लोहिया, जेपी और जननायक कर्पूरी ठाकुर के सानिध्य में रहकर समाजवादी विचारधारा को मजबूती प्रदान की और समाजिक न्याय की राजनीति को नया आयाम दिया। इन्होंने ने लालू प्रसाद और अन्य समाजवादी नेताओं के साथ मिलकर देश में समाजवादी विचारधारा को मजबूती प्रदान करते हुए आगे बढाया।
नेताओं ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे साथ ही परिवार को दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

शरद यादव जी के असामयिक निधन पर राजद कार्यालय में शोक सभा

पटना। बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के राज्य कार्यालय में पूर्व केन्द्रीय मंत्री और समाजवादी नेता शरद यादव के असामयिक निधन पर प्रदेश अध्यक्ष जगदानन्द सिंह की अध्यक्षता में शोक सभा आयोजित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण कर नेताओं ने श्रद्धासुमन अपिर्त किया।

प्रदेश अध्यक्ष जगदानन्द सिंह

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष जगदानन्द सिंह ने कहा कि शरद यादव समाजवाद की विचारधारा हैं। उन्होंने लोहिया, जे0पी0 और जननायक कर्पूरी ठाकुर के सानिध्य में रहकर जो हमें सीख दी है उस विचारधारा को आगे बढ़ाने की आवश्यकता है। शरद जी ने सामाजिक न्याय और कमंडल के खिलाफ मंडल की राजनीति को जो धार दी है उसे कुंद नहीं होने देना है। शरद जी और लालू जी ने मिलकर सामाजिक न्याय की धारा को जो मजबूती प्रदान की है उसे आगे बढ़ाने की आवश्यकता है।

इस अवसर पर शोक सभा के बाद माल्यार्पण करने वालों में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी, उदय नारायण चौधरी, राष्ट्रीय महासिचव श्याम रजक, शिक्षा मंत्री प्रो0 चन्द्रशेखर, प्रदेश उपाध्यक्ष वृषिण पटेल, शिवचन्द्र राम, सुरेश पासवान, विनोद कुमार श्रीवास्तव, विधायक शंभूनाथ यादव, सतीश दास, पूर्व विधायक शक्ति सिंह यादव, प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद, चितरंजन गगन, मृत्युंजय कुमार तिवारी, रीतू जायसवाल, प्रदेश संगठन महासचिव राजेश यादव, प्रदेश महासचिव डॉ0 प्रेम कुमार गुप्ता, निर्भय कुमार अम्बेदकर, निराला यादव, मदन शर्मा, फैयाज आलम कमाल, ई0 अशोक यादव, बल्ली यादव, प्रो0 कुमार चन्द्रदीप, संजय यादव, धर्मेन्द्र पटेल, नन्दू यादव, भाई अरूण कुमार, प्रमोद कुमार राम, देवकिशुन ठाकुर, अभिषेक कुमार सिंह, अनिल कुमार साधू, अशोक कुमार गुप्ता, कुमर राय, विजय कुमार यादव, महेन्द्र प्रसाद विद्यार्थी, प्रमोद कुमार सिन्हा, अरूण कुमार यादव, शिवेन्द्र कुमार तांती, जेम्स कुमार यादव, उपेन्द्र चन्द्रवंशी, मनोज यादव, तौकीर आलम, लालदेव प्रसाद यादव, इन्द्रदेव प्रसाद, ओम प्रकाश पासवान, चन्देश्वर प्रसाद सिंह सहित अन्य गणमान्य नेतागण उपस्थित थे।

admin

Related Posts

leave a comment

Create Account



Log In Your Account