राजद ने शिक्षाविद् स्व0 सर गणेश दत्त सिंह की 137 वीं जयंती मनायी

राजद ने शिक्षाविद् स्व0 सर गणेश दत्त सिंह की 137 वीं जयंती मनायी

Spread the love

पटना। आज राष्ट्रीय जनता दल के राज्य कार्यालय में महान शिक्षाविद् स्व0 सर गणेश दत्त सिंह की 137 वीं जयंती प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह जी की अध्यक्षता में मनायी गई। इस अवसर पर उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी।


इस अवसर पर जगदानंद सिंह ने कहा कि सर गणेश दत्त जीवन पर्यन्त दलितों के जीवन स्तर में मुलभूत सुधार लाने तथा भंगी मुक्ति कार्य के लिये, जो योगदान दिया है, वह अद्वितीय है। इन्होंने शिक्षा के माध्यम से दलित समाज को स्वाबलंबी बनाने का एक अभियान चलाया। शिक्षा और योग्यता ही मनुष्य को देश का सर्वश्रेष्ठ नागरिक बनाता है। सर गणेश दत्त ने अपने सर्वस्व शिक्षा के लिए एवं अपना पैतृक सम्पति पटना विश्वविद्यालय को दान देकर बिहार के कर्ण के रूप में अपने-आप को स्थापित किया था। वे आज युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्त्रोत हैं। राष्ट्रीय जनता दल सर गणेश दत्त के द्वारा स्थापित आदर्शो को जीवन्त रूप में साकार करने के प्रति कृतसंकल्पित है।
इस अवसर पर स्व0 सर गणेश दत सिंह के चित्र पर माल्यार्पण करने वालों में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी, उदय नारायण चौधरी, राष्ट्रीय महासिचव श्याम रजक, शिक्षा मंत्री प्रो0 चन्द्रशेखर, प्रदेश उपाध्यक्ष वृषिण पटेल, शिवचन्द्र राम, सुरेश पासवान, विनोद कुमार श्रीवास्तव, विधायक शंभूनाथ यादव, सतीश दास, पूर्व विधायक शक्ति सिंह यादव, प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद, चितरंजन गगन, मृत्युंजय कुमार तिवारी, रीतू जायसवाल, प्रदेश संगठन महासचिव राजेश यादव, प्रदेश महासचिव डॉ0 प्रेम कुमार गुप्ता, निर्भय कुमार अम्बेदकर, निराला यादव, मदन शर्मा, फैयाज आलम कमाल, ई0 अशोक यादव, बल्ली यादव, प्रो0 कुमार चन्द्रदीप, संजय यादव, धर्मेन्द्र पटेल, नन्दू यादव, भाई अरूण कुमार, प्रमोद कुमार राम, देवकिशुन ठाकुर, अभिषेक कुमार सिंह, अनिल कुमार साधू, अशोक कुमार गुप्ता, कुमर राय, विजय कुमार यादव, महेन्द्र प्रसाद विद्यार्थी, प्रमोद कुमार सिन्हा, अरूण कुमार यादव, शिवेन्द्र कुमार तांती, जेम्स कुमार यादव, उपेन्द्र चन्द्रवंशी, मनोज यादव, तौकीर आलम, लालदेव प्रसाद यादव, इन्द्रदेव प्रसाद, ओम प्रकाश पासवान सहित अन्य नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

admin

Related Posts

leave a comment

Create Account



Log In Your Account