राज्यपाल ने मकर संक्रांति एवं लोहड़ी की बधाई और शुभकामनाएँ दी

राज्यपाल ने मकर संक्रांति एवं लोहड़ी की बधाई और शुभकामनाएँ दी

Spread the love

पटना। राज्यपाल फागू चौहान ने मकर संक्रांति और लोहड़ी पर्व के अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों एवं देशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएँ दी है। राज्यपाल ने कहा कि मकर संक्राति और लोहड़ी के पर्वों का सांस्कृतिक महत्व है। मकर संक्रांति के दिन लोग चूड़ा, दही और तिलकुट खाते और खिलाते हैं। इससे आपसी प्रेम और सद््भाव बढ़ता है। नये फसलों के घर आने की खुशी में लोहड़ी का पर्व मनाया जाता है। उन्होंने कामना की है कि मकर संक्राति एवं लोहड़ी का पर्व लोगों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आये। उन्होंने इन पर्वों को आपसी प्रेम, भाईचारा, सद््भाव और हर्षोंल्लास के साथ मनाने का अनुरोध किया है।

admin

Related Posts

leave a comment

Create Account



Log In Your Account