राज्यपाल ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री शरद यादव के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की

राज्यपाल ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री शरद यादव के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की

Spread the love

पटना। राज्यपाल फागू चौहान ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री शरद यादव के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। राज्यपाल ने अपने शोकोद््गार में कहा कि स्व० यादव एक प्रसिद्ध समाजवादी नेता थे तथा डॉ० राम मनोहर लोहिया के विचारों से काफी प्रभावित थे। वह गरीबों और वंचितों की समस्याओं को दूर करने के लिए आजीवन प्रयासरत रहे। बिहार से उनका गहरा लगाव था। उनका निधन अत्यन्त दुःखद है। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है।
राज्यपाल ने दिवंगत आत्मा की चिरशांति तथा शोक संतप्त परिजनों एवं प्रशंसकों को धैर्य, साहस एवं सम्बल प्रदान करने हेतु ईश्वर से प्रार्थना की।

admin

Related Posts

leave a comment

Create Account



Log In Your Account