नवनिर्वाचित निकाय प्रतिनिधियों ने लिया शपथ

नवनिर्वाचित निकाय प्रतिनिधियों ने लिया शपथ

Spread the love

संवाददाता।
शाहकुंड (भागलपुर)। विगत दिनों हुए निकाय चुनाव एवं मतगणना के बाद न.प. चुनाव में निर्वाचित घोषित हुए प्रत्याशियों का शपथ ग्रहण कराया गया। शपथ ग्रहण होने के साथ ही नवनिर्वाचित प्रत्याशी अपना-अपना कार्यभार आगामी पांच सालों के लिए संभालेंगे। वहीं अकबरनगर को नगर पंचायत बनाने के बाद पहली बार निकाय चुनाव संपन्न हुआ था। जिसमें निर्वाचित प्रत्याशियों का शपथ ग्रहण सुल्तानगंज प्रखंड मुख्यालय में जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा नियुक्त जिला आपूर्ति पदाधिकारी शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न कराया। इस दौरान नवगठित अकबरनगर नगर पंचायत से नवनिर्वाचित मुख्य पार्षद पद की प्रत्याशी किरण देवी, उप मुख्य पार्षद अनिल कुमार, वार्ड एक से वार्ड पार्षद आशा देवी, वार्ड दो से वार्ड पार्षद परमीता देवी, वार्ड तीन से वार्ड पार्षद कहाँकंशा परवीन, वार्ड चार से वार्ड पार्षद गणेश साह, वार्ड पाँच से वार्ड पार्षद शंकर दास, वार्ड छह से वार्ड पार्षद पूनम देवी, वार्ड सात से वार्ड पार्षद निशु प्रिया, वार्ड आठ से वार्ड पार्षद पिंटू कुमार, वार्ड नौ से वार्ड पार्षद कन्हैया कुमार, वार्ड दस से वार्ड पार्षद झगमाया देवी, वार्ड ग्यारह से वार्ड पार्षद अमृता देवी ने अपने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। शपथ लेकर प्रत्याशियों ने अपने अपने क्षेत्र को विकास की धारा से जोड़ने की बात कही। इस दौरान मुख्य पार्षद किरण देवी ने बताया कि शपथ ग्रहण कार्यक्रम संपन्न हो गया। शपथ ग्रहण संपन्न होने के बाद अब जल्द तिथि को तय कर पार्षदों के साथ बोर्ड की बैठक की जाएगी। जिसमें सभी वार्ड के विकास से जुड़े जनसमस्या पर चर्चाएं की जाएगी। सभी वार्डो की स्थिति से अवगत होकर नगर पंचायत अकबरनगर के विकास के लिए क्या करना चाहिए, क्या उचित होगा सभी पार्षदों के साथ समन्वय बैठा कर क्षेत्र के जनता से भी सलाह लेकर विकास का कार्य किया जायेगा। उन्होंने बताया कि हमारी पहली प्राथमिकता नगर पंचायत अकबरनगर को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना एवं शिक्षा पर जोर देना है।

admin

Related Posts

leave a comment

Create Account



Log In Your Account