अनवरत स्पर्श कुष्ठ निवारण अभियान के तहत महिलाओं को संगठित कर बनाया समूह

अनवरत स्पर्श कुष्ठ निवारण अभियान के तहत महिलाओं को संगठित कर बनाया समूह

Spread the love

उत्तराखंड सहित बिहार के अन्य जिलों से होते हुए भागलपुर के शाहकुंड पहुंचे दृष्टि विहार संस्था की टीम जहां महिलाओं को किया संगठित

भागलपुर ब्यूरो (कुंदन राज)।
भागलपुर। राष्ट्रीय महिला दिवस के शुभ अवसर पर सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्थान दृष्टि विहार के द्वारा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम को लेकर महात्मा गांधी के शहादत दिवस को लेकर विगत 30 जनवरी से अनवरत स्पर्श कुष्ठ निवारण अभियान कार्यक्रम के तहत आज शाहकुंड प्रखंड के पचरुखी गांव पहुंची । इस दौरान स्थानीय इलाके के दर्जनों महिलाओं के साथ संस्था की सदस्यता नम्रता सिंह की अध्यक्षता में एक बैठक की। बैठक में विभिन्न गांव से करीब 150 महिलाओं की उपस्थिति में उनके बीच स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता अभियान चलाते हुए, महिलाओं से अपील की महिलाएं अपनी बातों को रखने के लिए आगे बढ़े, साथ ही उन्होंने कहा कि महिलाएं अपनी हर समस्या का साझा कर सकती हैं, चाहे वह स्वास्थ्य से जुड़ी हो या फिर नारी प्रताड़ना को लेकर उक्त सभी समस्याओं से निपटने के लिए स्थानीय महिलाओं की एक समूह का गठन किया गया। वही उन्होंने गठित टीम के साथ साप्ताहिक बैठक करने की बात कही। बैठक में महिलाएं अपनी स्वास्थ्य तथा हर प्रकार की समस्याओं को समूह के समक्ष रखेंगी। उक्त समूह का कार्यभार सोनी कुमारी को दिया गया है। कार्यक्रम के दौरान सचिव दिलीप कुमार सिंह ने महिलाओं के स्वावलंबन हेतु एक स्किल सेंटर खोलने का वादा किया। वही कार्यक्रम समापन के बाद विभिन्न गांव से आई हुई 150 महिलाओं को संस्था की ओर से भोजन भी कराया गया है। मामले को लेकर सचिव दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि संस्था के द्वारा भागलपुर शहरी क्षेत्र, गांव में तथा संस्था की टोली पटना जंक्शन, हनुमान मंदिर, चिड़िया घर रोड, आर ब्लॉक, बाल महिला विकास केंद्र, दिल्ली, सफदरगंज, आईटीओ, मंडी हाउस, होते हुए उत्तराखंड स्टेट के नैनीताल, रामपुर, ढिकुली, नादिया पड़ाव आदि जगहों पर संस्था की टोली के द्वारा स्पर्श कुष्ठ निवारण अभियान चला, साथ ही लोगों के बीच में मास्क, साबुन, डिटर्जेंट, ब्लीचिंग पाउडर एवं डिटॉल साबुन आदि का वितरण किया गया। इस दौरान महात्मा गांधी के संदेश -रघुपति राघव राजा राम सबको सन्मति दे भगवान
के संदेश के साथ शाहकुंड प्रखंड के पचरुखी गांव में भव्य समापन किया गया।कार्यक्रम के क्रम में शाजिया खातून ने समापन पर उनके स्वस्थ जीवन की कामना की। विभिन्न गांव से आई हुई 150 महिलाओं का नेतृत्व -नम्रता सिंह, आरती कुमारी, शाजिया खातून, नूतन कुमारी, परवीन बेगम, निखत खातून, आदि महिलाओं ने भरपूर सहयोग दिया।

admin

Related Posts

leave a comment

Create Account



Log In Your Account