दिनदहाड़े महिला हत्याकांड के दो आरोपी गिरफ्तार

दिनदहाड़े महिला हत्याकांड के दो आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

सांप्रदायिक रंग देने की फिराक में अफवाह फ़ैलाने वाले पर पुलिस रख रही है कड़ी निगाह, क्षेत्र में पुलिस चौकसी बढ़ाई गई

भागलपुर ब्यूरो।
भागलपुर। पीरपैंती थाना अंतर्गत नीलम देवी की हत्या तलवार से काटकर कर दी गयी।
पुलिस के अब तक की जांच में पता चला है कि मृतका नीलम देवी व अभियुक्त शेख शकील दोनों के खेत अगल- बगल में है। घटना के आरोपी शेख शकील ज्यादातर बासा पर ही रहता था। दोनों में घनिष्ठ सम्बन्ध बने हुए थे। मृतका ने अपनी लड़की की शादी में शेख शकील से कुछ पैसे उधार लिए थे। जिसमें शेख शकील पैसा लौटाने के लिए दबाव बना रहा था। लेकिन मृतका नीलम देवी पैसा नहीं लौटा पा रही थी। इसको लेकर एक महीना पहले भी उक्त दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। विगत दिन इसी बात को लेकर अभियुक्त शेख शकील व शेख जुद्दीन एक साथ मिलकर मृतका नीलम देवी पर तेज धारदार हथियार से कई वार किए थे। जिससे वो गम्भीर रूप से जख्मी हो गई। वहीं घटना के बाद परिजनों व स्थानीय लोगों के सहयोग से इलाज के लिए गम्भीर अवस्था में जख्मी महिला को इलाज के लिए मायागंज ले जाया गया। जहां घायल नीलम देवी की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। इस मामले को लेकर पुलिस टीम द्वारा परिजनों के दर्ज बयान के आधार पर शेख शकील व शेख जुद्दीन दोनों भाइयों के विरुद्ध केस दर्ज कर ली।
पुलिस टीम ने सघन छापामारी अभियान चलाकर अलग- अलग जगहों से दोनों अभियुक्त शेख शकील और शेख जुद्दीन को गिरफ्तार कर जेल भेज दी।
सिटी एसपी स्वर्ण प्रभात ने अपने कार्यालय वेश्म में प्रेसवार्ता आयोजित कर उक्त जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना की जांच व सत्यता को लेकर एसडीपीओ व एसडीओ द्वारा संयुक्त रूप से घटनास्थल का दौरा किया गया साथ ही घटना को लेकर स्थानीय लोगों से बात भी की है।
क्षेत्र में किसी प्रकार का कोई साम्प्रदायिक तनाव नहीं है। एहतियात के तौर पर क्षेत्र में बल की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है।
इसके बावजूद कुछ शरारती तत्वों द्वारा अफवाह फ़ैलाने की सूचना मिल रही है लेकिन प्रशासन सतर्क है। वहीं उन्होंने आम लोगों से अपील है कि अफवाहों पर ध्यान न दें। साथ ही किसी तरह की जानकारी मिलने पर पुलिस प्रशासन को सूचना देकर सहयोग करें।

admin

Related Posts

leave a comment

Create Account



Log In Your Account