राष्ट्रपिता की पुण्यतिथि पर कांग्रेस इंटक ने निकाली गांधी संकल्प पदयात्रा

राष्ट्रपिता की पुण्यतिथि पर कांग्रेस इंटक ने निकाली गांधी संकल्प पदयात्रा

Spread the love

कुंदन राज भागलपुर ब्यूरो।

भागलपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उनकी स्मृति में इंटक के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश उपाध्याय के नेतृत्व में  तिलकामांझी स्मारक स्थल पर प्रार्थना सभा आयोजित की। साथ ही इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने मिलकर उनके आत्मा की शान्ति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। तत्पश्चात शहीद तिलकामांझी स्मारक से कचहरी चौक तक गांधी संकल्प पदयात्रा निकाली गयी।

पदयात्रा में वैष्णव जन को तेने कहिए पीर पराई जाने रे बज रहे थे। राष्ट्रपिता को नमन करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश उपाध्याय ने कहा कि उनके आदर्श लोगों को प्रेरित करते हैं। हम उनके सत्य और प्रेम के मार्ग पर चलने का संकल्प लें। हमें शांति, अहिंसा, सादगी, साधनों की पवित्रता और विनम्रता उनके आदर्शों का पालन करना चाहिए। पदयात्रा का उद्देश्य एकता, सांप्रदायिक सौहार्द, शांति, अहिंसा, गरीबों की सहायता, संरचनात्मक कार्य, भेदभाव मिटाने, असहाय लोगों की सेवा और भाईचारा स्थापित करने पर बापू की आत्मा को शांति मिलेगी। पदयात्रा के माध्यम से महात्मा गांधी के विचारों एवं आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने की कोशिश की गयी। पदयात्रा में महामंत्री प्रवीण कुमार तिवारी, मंटू यादव, डॉ. आरिफ आजाद, डॉ. विश्वजीत कुमार, सचिव उपेंद्र के अलावा दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

admin

Related Posts

राज्यपाल ने संतोष की शहादत को किया नमन

Comments Off on राज्यपाल ने संतोष की शहादत को किया नमन

leave a comment

Create Account



Log In Your Account