राष्ट्रवाद में ही समाजवाद समाहित है: राज्यपाल

राष्ट्रवाद में ही समाजवाद समाहित है: राज्यपाल

Spread the love

संवाददाता।
पटना। महामहिम राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने बिहार विधान परिषद् के सभागार में डॉ० उषा विद्यार्थी द्वारा लिखित पुस्तक ‘‘राष्ट्रनायक नरेन्द्र मोदी : राष्ट्रवाद से समाजवाद की ओर’’ का विमोचन किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि राष्ट्रवाद में ही समाजवाद समाहित है तथा पंडित दीन दयाल उपाध्याय और डॉ० राम मनोहर लोहिया जैसे मनीषियों के विचार राष्ट्रवाद के ही अंतर्गत आते हैं।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पूरा जीवन राष्ट्रवाद से ओतप्रोत रहा है तथा वह समाज के अंतिम पंक्ति के लोगों की चिन्ता करते हैं और उनके कल्याण के लिए सतत प्रयत्नशील हैं। उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व के कारण हमारे देश का गौरव पूरे विश्व में बढ़ रहा है।
इस अवसर पर बिहार विधान परिषद्् में विरोधी दल के नेता सम्राट चौधरी, बिहार विधान सभा में विरोधी दल के नेता विजय कुमार सिन्हा,
पूर्व उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, अनेक विधान पार्षद व विधायक, गणमान्य महानुभावगण एवं अन्य लोग उपस्थित थे।

admin

Related Posts

leave a comment

Create Account



Log In Your Account