शौच के लिए जा रही महिला के साथ सामुहिक दुष्कर्म

शौच के लिए जा रही महिला के साथ सामुहिक दुष्कर्म

Spread the love

घटना के बाद युवक हुआ फरार, पीड़िता इंसाफ की गुहार लगाने पहुंची महिला थाना

ब्यूरो
भागलपुर। जिले में लगातार दुष्कर्म का मामला बढ़ता जा रहा है, एक मामला का निदान होता नहीं है कि दूसरी हवस के दरिंदों की भेंट चढ़ जाती है। मधुसुदनपुर थाना क्षेत्र के भतोरिया गांव में एक विवाहित महिला के साथ शौच करने के दौरान दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। घटना को लेकर बताया जा रहा है कि
भतोरिया गांव की एक 30 वर्षीय विवाहिता महिला के साथ उसी गांव के रहने वाले 3 युवक ने जबरन दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। इस दौरान एक युवक ने महिला के हाथ को पकड़ा तो दूसरे ने रुमाल से मुंह बंद किया और तीसरे ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया है। इस दौरान महिला चीखती चिल्लाती रही, परंतु हवस के दरिंदों ने उस महिला की एक नहीं सुनी। पीड़िता ने बताया है कि शिवनंदन यादव ने महिला के हाथ पकड़े, दिलीप यादव ने महिला के मुंह पर रुमाल रखा और प्रकाश यादव के बेटे रोहित यादव ने उसके साथ दुष्कर्म किया है।
भदोरिया की रहने वाली 30 वर्षीय विवाहिता महिला रात के करीब 9:00 बजे अपने घर से खेत की ओर शौच के लिए जा रही थी तभी तीन बहसी दरिंदों ने सुनियोजित तरीके से इस घटना को अंजाम दिया।
घटना के बाद जब पीड़िता अपने पिता व भाइयों के साथ दिलीप यादव, रोहित यादव और शिवनंदन यादव के घर बोलने गई तो उन लोगों ने पीड़िता और उसके परिवार के साथ मारपीट की, इस दुष्कर्म और मारपीट के मामले को लेकर पीड़िता मधुसुदनपुर थाना न्याय की गुहार ले पहुंची लेकिन वहां से आश्वासन मिला कि महिला थाना जाकर अपनी फरियाद सुनाएं, उसी बाबत पीड़िता महिला थाना पहुंची और अपनी न्याय की गुहार लगाते हुए लिखित आवेदन दिया है। वहां भी सिर्फ आश्वासन मिला दे जल्द ही इस पर कार्रवाई की बात कहते हुए चलता कर दिया।
गौरतलब हो कि 30 वर्षीय पीड़िता महिला की शादी को तकरीबन 7 वर्ष बीत चुके हैं, पीड़ित महिला की शादी शाहकुंड के रहने वाले नीलेश यादव उर्फ नीलू के साथ हुई है, पीड़िता के पति अभी किसी केस में वर्षों से जेल में बंद है, जिस कारण पीड़िता अपने ससुराल में नहीं रहकर अपने मैके में रह रही है।
पीड़िता के अनुसार दिलीप यादव और शिवनंदन यादव अपने घर में अभी भी मौजूद हैं, लेकिन प्रकाश यादव का पुत्र रोहित यादव घटना के बाद से फरार चल रहा है। संशय की स्थिति है कि पीड़िता को इंसाफ मिलता है या फिर दरिंदे खुलेआम घूमते रहेंगे ?

admin

Related Posts

leave a comment

Create Account



Log In Your Account