गर्दनीबाग पटना में संयुक्त किसान मोर्चा बिहार ने दिया एक दिवसीय धरना

गर्दनीबाग पटना में संयुक्त किसान मोर्चा बिहार ने दिया एक दिवसीय धरना

Spread the love

बिहार में कालाबाजारी, भ्रष्टाचार जोरों पर

धरना देते किसान और मजदूर

जवाहर निराला (पटना ब्यूरो)

पटना। संयुक्त किसान मोर्चा, बिहार किसान एवं किसान प्रतिनिधि गर्दनीबाग धरना स्थल पर एक दिवसीय धरना पटना में दीगई। वक्ताओं ने कहा है कि किसान आंदोलन को तेज किया जाएगा गांधी मैदान में किसानों का होगा महा जुटान, गर्दानीबाग मे महा धरना राज्यपाल को दिया ज्ञापन । आगे वक्ताओं ने कहा कि मोदी सरकार के 9 साल जहां एक ओर चरम कॉरपोरेट लूट, समाज में अमन-चैन को भंग कर सांप्रदायिक उन्माद व नफरत की राजनीति को बढ़ावा देने वाला रहा है, वहीं दूसरी ओर आम जनता के लिए बर्बादी और तबाही के साल साबित हुए हैं। संयुक्त किसान मोर्चा बिहार के नेता श्री जवाहर निराला अध्यक्ष किसान संघर्ष समिति ने धरना को संबोधित करते हुए कहा कालाबाजारी भ्रष्टाचार अपने चरम पर है। ₹266 का खाद का ₹600 मैं किसान खरीदने को मजबूर किया जाता है।
आगे सभी भक्तों ने जोर देकर कहा, आज देश चरम बेरोजगारी और कमरतोड़ महंगाई के दौर से गुजर रहा है. संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग लगातार जारी है। किसानों की आय दुगुनी करने का वादा था लेकिन उनके साथ लगातार विश्वासघात ही हो रहा है। एमएसपी पर कानून बनाने से सरकार भाग खड़ी हुई है। लोकतंत्र व संविधान खतरे में है.
संवैधानिक लोकतांत्रिक गणराज्य के मौलिक सिद्धांतों की पूरी तरह से विरोधी होने के रूप में सामने आ गई है. ऐसी सरकार को आने वाले चुनावों में सत्ता से बाहर कर देना ही देश की जनता और सभी लोकतंत्र व अमन पसंद नागरिकों का अब पहला कार्य होने चाहिए।
मांगपत्र
👉स्वामीनाथन आयोग की सिफारिश के अनुसार सभी फसलों पर सी2+50 प्रतिशत के फार्मूला के आधार पर एमएसपी की गारंटी किया जाए।
👉 केंद्र सरकार द्वारा एमएसपी पर गठित समिति को रद्द कर, एसकेएम के प्रतिनिधियों को शामिल करते हुए, सभी फसलों की कानूनी गारंटी के लिए एमएसपी पर एक नई समिति को गठित किया जाए।
👉 किसानों और मजदूरों को सभी तरह के कर्ज से मुक्त किया जाए। उर्वरक सहित कृषि लागत कीमतों को कम किया जाए।
👉बिजली संशोधन विधेयक, 2022 को वापस लिया जाए। किसानों को कृषि कार्य सिंचाई लिए बिजली मुफ्त दिया जाए।
👉लखिमपुर खेरी में चार किसानों और एक पत्रकार की हत्या के मुख्य साजिशकर्ता केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी को बर्खास्त कर गिरफ्तार किया जाए। लखिमपुर में शहीद और घायल हुए किसानों के परिवारों को मुआवजा और पुनर्वास प्रदान किया जाए।
👉सभी किसानों और खेत-मजदूरों के लिए ₹5,000 प्रति माह की किसान पेंशन योजना को तुरंत लागू किया जाए।
👉 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में किसानों के खिलाफ दर्ज किए गए फर्जी मामले तुरंत वापस लिए जाए।
👉 किसान आंदोलन के दौरान शहीद हुए सभी किसानों के परिवारों को मुआवजे का भुगतान और उनके पुनर्वास की व्यवस्था की जाए।
👉बिहार में एपीएमसी अधिनियम को पुनः बहाल किया जाए, और कृषि मंडी को चालू किया जाए।
👉 धान, गेहूँ, मक्का, फल, सब्जी, मखाना, मछली, मुर्गी, सहित सभी कृषि उत्पाद की एमएसपी पर खरीद की कानूनी गारंटी की जाए। फल एवं सब्जी के रखरखाव हेतु सभी जिलों में कोल्ड स्टोरेज बनाया जाए।
👉किसानों को अनुदानित दर और उचित समय पर, पर्याप्त मात्रा में, उर्वरक, उन्नत बीज, कीटनाशक एवं अन्य कृषि सामग्री उपलब्ध किया जाए, कालाबाजारी पर पूर्णता रोक लगाई जाए।
👉 बिहार में बंद परे सभी चीनी मिलों को पुनः चालू किया जाए। चीनी मिलों पर किसानों की बकाया राशि का ब्याज सहित अविलम्ब भुगतान किया जाए। गन्ना के उत्पादन में लागत मूल्य की वृद्धि के मद्देनजर तत्काल गन्ने का खरीद मूल्य ₹ 500 प्रति क्विंटल किया जाए।
👉दुग्ध उत्पादकों को ₹10 प्रति लीटर सरकारी अनुदान सुनिश्चित किया जाए। दुध और दुध उत्पादों के आयात पर रोक लगाया जाए।
👉बाढ़, सुखाड़, जल-जमाव की समस्या को कोसी के स्थायी समाधान के लिए ठोस योजना बनाई जाए। बिहार के सभी अधूरे और जर्जर सिंचाई परियोजनाओं का जीर्णोद्धार तथा आधुनिकीकरण किया जाए।
.👉 बिहार में भू-सर्वे के नाम पर मची लूट व धाँधली पर रोक लगाया जाए। जमीन के ऑनलाइन परिमार्जन में गड़बड़ी पर सख्ती से रोक लगाया जाए।
👉भूमि अधिग्रहण कानून 2013 की अवहेलना करते हुए विभिन्न सरकारी एवं गैर-सरकारी योजनाओं के नाम पर किसानों से जबरन कृषि योग्य भूमि के अधिग्रहण पर रोक लगाया जाए।
👉बिना वैकल्पिक व्यवस्था के गरीबों के घर-मकान उजाड़ने की कार्रवाई पर रोक लगाया जाए। सरकारी घोषणा के अनुसार सभी भूमिहीन को 5 डिसमील जमीन वास एवं आवास के लिए मुहैया कराया जाए।
👉 जन वितरण प्रणाली को सुदृढ करते हुए खाद्य सुरक्षा की गारंटी की जाए।
👉 आवारा एवं जंगली पशु से फसलों की सुरक्षा की गारंटी की जाए। चारागाह की जमीन को भू-माफ़िया से मुक्त करा प्रत्येक पंचायत में चारागाह की व्यवस्था की जाए।
👉 बँटाईदार किसानों को सभी तरह के सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया जाए। एवं इत्यादि स्थानीय मांग।
धरना की अध्यक्षता श्री रामचंद्रआजाद ने की मुख्य रूप से संबोधित करने वालों में सर्वश्री जवाहर निराला, अनिल कुमार सिंह, ,रामचंद्र आजाद, रामयतन यादव ,दिवाकर कुमार जनक देव सिंह उर्फ गांधीजी, श्रीमती सीलम झा राम गोविंद सिंह मोहम्मद जमाल उद्दीन अंसारी बाल गोविंद सिंह शैलेश विद्यार्थी कलेश्वर सिंह रामेश्वर गहलोत महेश्वर पासवान अखिलेश मांझी रोहित मांझी मंजीत राजवंशी मुन्ना राजवंशी कमलेश कुमार शिवनंदन यादव राजदेव साहब सुरेश दास देवी प्रसाद बृज मोहन प्रसाद मंजय कुमार बाल कुमार यादव महादेव यादव सिद्धनाथ कुमार रामानंद यादव देव प्रसाद राजेश्वर प्रसाद राय अनिल डॉक्टर तुलसी यादव ओम प्रकाश कुमार वर्मा शैलेश साही विकास चंद्र निराला लालधारी यादव विपिन कुमार दिनेश्वर प्रसाद डांगी सुरेश प्रसाद बॉर्डर प्रसाद चंद्रशेखर महतो उमेश महतो भीम महतो हरिहर महतो संजीव कुमार शेखर प्रसाद यादव हरे कृष्ण सिंह यादव शिव शंकर प्रसाद लड्डू खा राजकुमार भारत (पंजाब) संचालन श्री चंद्रशेखर प्रसाद यादव तथा धन्यवाद ज्ञापन अनिल कुमार सिंह ने की इसमें 24 जिले के सैकड़ों लोग उपस्थित ।
जारीकर्ता
जवाहर निराला, रामचंद्र आजाद,
Mob 9430287157, 9934046961

admin

Related Posts

leave a comment

Create Account



Log In Your Account