विधायक अजीत शर्मा के जन्मदिन को लेकर कार्यकर्ताओं ने जन्मदिन कार्यक्रम का आयोजन किया

विधायक अजीत शर्मा के जन्मदिन को लेकर कार्यकर्ताओं ने जन्मदिन कार्यक्रम का आयोजन किया

Spread the love

धूमधाम से कार्यकर्ताओं ने मनाया विधायक का जन्मदिन,

भागलपुर ब्यूरो (कुंदन राज)।

भागलपुर। बिहार विधानमंडल दल के नेता सह नगर विधायक अजीत शर्मा के आवास स्थित कार्यालय कैंप में जन्मदिन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विधायक अजित शर्मा का महिला कांग्रेस और जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा हर्षोल्लास के साथ जन्मदिन मनाया गया। जन्मदिन कार्यक्रम की शुरुआत जन्म दिवस के शुभ गीत से प्रारंभ हुआ। उसके बाद विधायक श्री शर्मा ने केक काटा। इस दौरान पूरे प्रसाल में मौजूद कार्यकर्ताओं ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ-साथ शहर के गणमान्य उपस्थित लोगों ने विधायक श्री शर्मा को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए बुके और गिफ्ट भेंट किये। जन्मदिन कार्यक्रम के उपलक्ष्य पर कार्यकारी जिलाध्यक्ष डॉ. अभय आनंद, विपिन बिहारी यादव के अलावे सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

admin

Related Posts

leave a comment

Create Account



Log In Your Account